स्ट्रीट लाइट से जुड़ी किसी भी समस्या हैं परेशान तो इन नंबरों करें कॉल, रांची नगर निगम तुरंत करेगा समाधान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Jan 2025 8:37 PM
15 सदस्यीय टीम को रांची नगर निगम परिसर से रवाना करते उप प्रशासक
Ranchi Nagar Nigam: स्ट्रीट लाइट से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए रांची नगर निगम ने 15 सदस्यीय टीम का गठन किया है. साथ ही साथ आम लोगों के लिए नंबर भी जारी किया है, जिसके जरिये लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
रांची : रांची नगर निगम ने सभी गली मुहल्लों और मुख्य पथों पर खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के 15 सदस्यीय टीम का गठन किया है. ये सभी लोग खराब पड़े बत्तियों को घूम-घूम कर दुरस्त करेंगे. बुधवार को इन सभी लोगों को उप प्रशासक के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय से रवाना किया गया. इन सभी को प्रतिनियुक्ति जोन वार की गयी है. साथ ही आम लोगों के लिए कुछ नंबर भी जारी किया है जिसके जरिये वे स्ट्रीट लाइट से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
सभी 4 जोन में समय पर लगाएंगे गश्ती
विद्युत विभाग की 15 सदस्यीय टीम के बीच भी जोन का बंटवारा कर दिया गया है. ये लोग सभी लोग 4 जोन में समय समय पर गश्ती लगाएंगे और खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करेंगे. इसके अलावा ये ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों का भी निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. अगर आप अपने मुहल्ले की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराना चाहते हैं तो रांची नगर निगम ने इसके लिए व्हाट्सऐप और फोन नंबर जारी कर दिया है. आप 18005701235 पर कॉल कर या 8141231235 पर व्हाट्सऐप पर मैसेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
रांची नगर निगम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
वॉर्ड के अनुसार लोग दर्ज करा सकते हैं शिकायत
इसके अलावा जोन वार भी संपर्क नंबर जारी किया गया है. आप अपने वार्ड के अनुरूप भी इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जोन 1 में वार्ड संख्या 1,2, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32,33, 34, 35, 36 को रखा गया है. इस वॉर्ड में जो भी लाइट से संबंधित समस्याएं है तो वे 7257000151 पर कॉल कर सकते हैं. इसी तरह वॉर्ड संख्या 3,4,5,6,7,8,9,10,11, 12, 18,19, 47 के लोग 9304011624 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. जबकि वॉर्ड नंबर 13,14,15,16,17, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 45, 46 के लोग 7779893282 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वॉर्ड नंबर 37,38, 39,40, 41,42, 43, 44, 48,49,50, 51,52, 53 के लोग 9431798116 पर कॉल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










