मारवाड़ी 2, एसबीपीएस, बिशप वेस्टकॉट क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

पहले दिन 125 से अधिक सिंगल्स, जबकि टीम चैंपियनशिप के 20 मैच खेले गये.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची बालक वर्ग में मारवाड़ी 2 व सरला बिरला पब्लिक स्कूल, जबकि बालिका वर्ग में बिशप वेस्टकॉट ‘बी’ और ‘ए’ की टीमें शुक्रवार से शुरू हुई रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप के पहले दिन 125 से अधिक सिंगल्स, जबकि टीम चैंपियनशिप के 20 मैच खेले गये. बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप में मारवाड़ी 2 ने संत थॉमस 2 स्कूल को 2-0 से और सरला बिरला स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 2-1 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, बालिक वर्ग में बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम ‘बी’ ने कैंब्रियन स्कूल को 2-1 से, जबकि बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम ‘ए’ ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola