रांची डीसी ने तमाड़ के अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मुखिया पर भड़के
Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Jan 2025 8:19 PM
अंचल कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे रांची डीसी दिशा निर्देश देते हुए
Ranchi DC: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तमाड़ प्रखंड के अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वे मुखिया पर भड़क गये और बीडीओ को शो-कॉज करने का निर्देश दिया.
रांची/तमाड़, शुभम हल्दार : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों/कर्मियों के उपस्थिति की जांच की. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना सभी अनुपस्थित माने जाएंगे. समय पर कार्यालय आएं और अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में निष्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों की जांच की. निरीक्षण के क्रम में एक वक्त ऐसा भी आया जब वे ब्लॉक मोड़ के पास स्थित चापाकल को देखकर भड़क उठे और मुखिया को शॉ-कोज करने का निर्देश दे दिया.
जनशिकायत, पेंशन समेत कई चीजों की जांच की
रांची डीसी ने तमाड़ में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत, पेंशन की जांच की. उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े.
रांची जिले की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
“अबुआ साथी ” व्हाट्सएप नंबर का प्रचार प्रसार करने को कहा
रांची उपायुक्त ने बीडीओ सह सीओ एवं सभी कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये “अबुआ साथी ” व्हाट्सएप नंबर 9430328080 का प्रचार-प्रसार करने को कहा. साथ ही उन्होंने पूरे प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. डीसी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास की जांच की. इसी क्रम में ब्लॉक मोड़ स्थित चापाकल के समीप जलजमाव को देखकर वे भड़के. उन्होंने बीडीओ को संबंधित पंचायत के मुखिया धनमनी देवी को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया.
रांची डीसी ने दी अधिकारियों और कर्मियों को सख्त हिदायत
रांची डीसी ने मंजूनाथ भजंत्री ने कड़े शब्दों में बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कोई बिचौलिया नही आए यह सुनिश्चित करें. अगर संबंधित प्रखंड से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती हैं. तो त्वरित कार्रवाई कि जाएगी. दरअसल रांची डीसी विभिन्न जगहों से मिल रही शिकायत को काफी गंभीरता से लिया है. यही वजह है कि वे अचानक से अंचल और प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इसी कड़ी में शुक्रवार को वे तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नही काटना पड़े ये सुनिश्चित करें. अगर उन्हें किसी भी प्रकार के लेन-देन की शिकायत मिली तो वह कड़ी कार्रवाई करेंगे. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी तमाड़ संतोष कुमार प्रजापति भी वहां उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










