नामकुम में आपसी विवाद में लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी पत्नी एवं बेटा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नामकुम में आपसी विवाद में लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी पत्नी एवं बेटा गिरफ्तार

आपसी विवाद में पत्नी एवं बेटे ने लाठी डंडे से मारकर सुखराम होरो की हत्या कर दी है. मामला नामकुम थाना अंतर्गत खरसीदाग ओपी क्षेत्र के खरसीदाग गांव का है. पुलिस ने आरोपी सुखराम की पत्नी ज्योति होरो एवं बेटे रोहित होरो को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News : आपसी विवाद में पत्नी एवं बेटे ने लाठी डंडे से मारकर सुखराम होरो की हत्या कर दी है. मामला नामकुम थाना अंतर्गत खरसीदाग ओपी क्षेत्र के खरसीदाग गांव का है. पुलिस ने आरोपी सुखराम की पत्नी ज्योति होरो एवं बेटे रोहित होरो को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी जब्त कर ली है.

जानकारी के अनुसार नशे की हालत में सुखराम का पत्नी ज्योति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच बेटा रोहित भी पिता से उलझ गया. विवाद बढ़ने पर रोहित एवं ज्योति ने घर में रखे लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इस पिटाई से सुखराम का सर फट गयाण् वहीं कई जगहों पर गंभीर चोट आयी. घायलावस्था में ही सुखराम कमरे में पड़ा रहा जिससे उसकी मौत हो गयी.

जब तक परिजनों ने देखा तो सुखराम की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मामले में मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सुखराम एवं उसका बेटा हमेशा नशा करता था जिससे आये दिन परिवार में लड़ाई झगड़ा होता रहता था.

रिपोर्ट : राजेश वर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola