बेड़ो में छह दिवसीय गणेशोत्सव शुरू, कांके-अनगड़ा-ओरमांझी में भी सजे पूजा पंडाल

Updated:
विज्ञापन

बेडो़ फोटो.गणपति बप्पा मुर्ति,भव्य पंडाल में अतिथि व समिति के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. बेड़ो, कांके, अनगड़ा, ओरमांझी और बुढ़मू में भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

रांची. जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को गणेश चतुर्थी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस दौरान जगह-जगह गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी और पूजा पंडालों का उद्घाटन हुआ.

विज्ञापन

बेड़ो में छह दिवसीय गणेशोत्सव शुरू

बेड़ो थाना परिसर में श्री राधे कृष्ण यूथ संगम के तत्वावधान में छह दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ हुआ. पुजारी सोनू पंडा ने विधिवत पूजा करायी. शाम को पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बंगाल के कारीगरों द्वारा की गयी विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रही. महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत कई लोगों ने पंडाल का अवलोकन किया.

कांके, अनगड़ा और ओरमांझी में भी आयोजन

कांके के ब्लॉक चौक अरसंडे में राम सेवा संघ की ओर से 14वें वर्ष गणेश पूजा का आयोजन किया गया. विधायक सुरेश बैठा ने पंडाल का उद्घाटन किया.

अनगड़ा के सिकिदिरी भदरभंगा में द जूनियर क्लब के पंडाल का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया. उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

ओरमांझी के शंकरघाट सिलदिरी में गणेशोत्सव युवा मित्र मंडल के पूजा पंडाल का उद्घाटन भी आदित्य साहू ने किया. आकर्षक पंडाल और विद्युत सज्जा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही. ओरमांझी में गणेश पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

बुढ़मू में पांच दिवसीय पूजा, रातू में 18 को विसर्जन

बुढ़मू बाजार टांड़ में पांच दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ हुआ. पंडाल का उद्घाटन अतिथियों ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. मंगलवार रात भक्ति जागरण का आयोजन होगा.

रातू के काठीटांड़ स्थित चिंता हरण गणेश शिव मंदिर परिसर में छोटानागपुर नवयुवक संघ की ओर से पांच दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हुआ. आदित्य साहू और राजपुत्री माधुरी मंजरी देवी ने पंडाल का उद्घाटन किया. 18 सितंबर को हवन के बाद दोपहर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola