रांची में 15 सितंबर को पुलिस आर्चरी टीम का ट्रायल, महिला-पुरुष खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप के लिए 22 से 26 अक्टूबर तक चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानें पूरी जानकारी।
रांची. झारखंड पुलिस की मेजबानी में होने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप 2026-27 के लिए ट्रायल-सह-चयन शिविर रांची में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जायेगा. इसके लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस के एडीजी कार्यालय की ओर से सभी एसएसपी और एसपी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का होगा चयन
अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है. इसके लिए झारखंड पुलिस आर्चरी टीम के गठन की प्रक्रिया तय की गयी है. संबंधित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में चयनित प्रतिभागियों के अलावा वैसे वरीय आर्चरी खिलाड़ियों को भी ट्रायल में शामिल होने का अवसर दिया जायेगा, जो क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके हैं.
15 सितंबर को जैप-10 में होगा चयन
खिलाड़ियों के चयन के लिए जैप-10, रांची में 15 सितंबर की तिथि निर्धारित की गयी है. इसके लिए जैप-10 के कमांडेंट को नोडल अफसर बनाया गया है. सभी चयनित प्रतिभागियों को ट्रायल-सह-चयन शिविर में भाग लेने के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है.
चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का लगेगा अभ्यास शिविर
ट्रायल में चयनित प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को झारखंड पुलिस-10 में आयोजित अभ्यास शिविर में रखा जायेगा. वहीं, शेष प्रतिभागियों को उनके पूर्ववत जिला, वाहिनी और इकाई में वापस भेजा जायेगा. चयन प्रक्रिया के बाद झारखंड पुलिस की आर्चरी टीम को अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए