रांची : मॉनसून में घटे हवाई यात्री, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 24 अगस्त को सबसे कम आवाजाही
फ्लाइट (ai generated image)
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मॉनसून का असर यात्रियों की संख्या पर साफ दिख रहा है. अगस्त में हवाई यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और कब सामान्य होगी स्थिति.
Ranchi Airport Air Passengers: मॉनसून का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. अगस्त के महीने में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है. 24 अगस्त को इस माह सबसे कम यात्रियों ने हवाई सफर किया. आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 4959 यात्रियों ने आवागमन किया. इनमें 2700 यात्री विभिन्न शहरों से रांची पहुंचे, जबकि 2259 यात्री रांची से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना हुए. यात्रियों की संख्या में आयी यह कमी मई-जून के मुकाबले काफी अधिक है. इस वर्ष मई और जून में रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन औसतन 7500 से 8000 यात्री सफर कर रहे थे. अगस्त में यह आंकड़ा कई दिनों में पांच से छह हजार के बीच सिमट गया है. एयरपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में 18 अगस्त को सबसे अधिक 6372 और 22 अगस्त को 6394 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया. इसके विपरीत 24 अगस्त को संख्या घटकर 4959 रह गयी.
आपके शहर में
24 दिनों में कई बार छह हजार से नीचे रहा आंकड़ा
अगस्त के दौरान अधिकांश दिनों में यात्री संख्या छह हजार से कम रही. एक अगस्त को 6344, दो अगस्त को 6259, चार अगस्त को 5564, पांच अगस्त को 5334, छह अगस्त को 5636, आठ अगस्त को 6318 और नौ अगस्त को 5976 यात्रियों का आवागमन हुआ. इसी तरह 11 अगस्त को 5926, 12 अगस्त को 5458, 13 अगस्त को 5661 और 14 अगस्त को 5867 यात्री रहे. 15 अगस्त को 6169, 16 अगस्त को 6192, 17 अगस्त को 5518, 19 अगस्त को 5485, 20 अगस्त को 6010, 21 अगस्त को 5939 और 23 अगस्त को 5987 यात्रियों ने सफर किया. इस अवधि में विमानों की संख्या 36 से 46 के बीच रही.
मौसम का असर परिचालन पर
लगातार बारिश, खराब मौसम और बादलों की स्थिति का असर विमान यात्रियों की संख्या पर पड़ा है. मौसम की वजह से लोग यात्रा की योजना में बदलाव कर रहे है. अगस्त में विमानों की संख्या में बहुत अधिक बदलाव नहीं होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है. एयरपोर्ट से जुड़े लोगों का मानना है कि मानसून समाप्त होने और मौसम साफ होने के बाद यात्रियों की संख्या में फिर बढ़ोतरी होगी.
ये भी पढ़ें: 1993 में धनबाद के फंड क्लर्क ने ली थी 300 रुपये की घूस, 33 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने घटायी सजा
घाटे से प्रतिष्ठानों ने बंद करने का दिया आवेदन
यात्रियों की कमी का असर एयरपोर्ट पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा है. पार्किंग संचालक, पेर्बश इंग्लैंड और मनी एक्सचेंज संचालक ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखकर काम बंद करने की सूचना दी है. वहीं एयरपोर्ट पार्किंग के कैटीन संचालक ने भी प्रबंधन को पत्र लिखकर कार्य बंद करने की बात कही है. उनका कहना है कि यात्रियों की कमी से लगातार घाटा हो रहा है, इसलिए वह आगे कार्य नहीं करना चाहते.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने कहा
मॉनसून में हर वर्ष यात्रियों की संख्या में कमी आती है शैक्षणिक संस्थानों के खुले रहने और पर्यटकों की संख्या में कमी का असर विमान यात्रियों पर पड़ता है. सितंबर-अक्तूबर में त्योहारों के समय यात्रियों की सख्या में बढ़ोतरी होगी.
ये भी पढ़ें: बिना इजाजत नहीं बदलेंगे सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के नाम, झारखंड नगर विकास विभाग ने जारी की नई नियमावली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए