Ramadan 2022: रमजान का दिखा चांद, आज से रोजा शुरू, बाजारों में दिखने लगी चहल-पहल

कल रमजान माह का चांद दिखने के साथ ही इसककी शुरूआत हो गयी. आज रमजान उल मुबारक महीने की पहली तारीख है. लोगों में सुबह से ही इसकी चहल पहल दिखने लग गयी है
रांची : माह-ए-रमजान का चांद शनिवार को दिखा. चांद दिखने के बाद सबने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और तरावी पढ़ी. इसको लेकर मस्जिदों व मुहल्लों में विशेष व्यवस्था की गयी थी. दारूल कजा इमारत शरीया के काजी शरीअत मुफ्ती अनवर कास्मी ने कहा कि रविवार को रमजान उल मुबारक महीने की पहली तारीख है. यह फैसला कर्बला टैंक रोड स्थित इमारत शरीया के कार्यालय परिसर में उलेमा और मुफ्ती की बैठक में लिया गया.
एदारा-ए-शरिया झारखंड की बैठक डोरंडा दरगाह परिसर में हुई. अध्यक्षता हजरत मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि चांद की तस्दीक हो गयी है. इसलिए रविवार से रोजा शुरू हो जायेगा. संचालन एदारा ए शरिया के नाजिम आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने किया.
मौके पर मौलाना डॉ ताजुद्दीन, मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही, कारी अय्यूब रिजवी, मौलाना मुजीबुर्रहमान, मुफ्ती एजाज, मौलाना शेर मोहम्मद कादरी , मौलाना आफताब उपस्थित थे.
बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल दिखी. लोगों ने फल, सेवई सहित जरूरी सामग्रियों की खरीदारी की. मेन रोड स्थित सेवई दुकानों में भीड़ जुटी रही. दूध की दुकानों में अच्छी भीड़ दिखी. खजूर ,सूखा मेवा आदि की भी खरीदारी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




