राज्य में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 217

Published at :17 May 2020 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 217

झारखंड में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें एक इटकी रांची का है और दूसरा गढ़वा का. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में शनिवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें एक इटकी रांची का है और दूसरा गढ़वा का. इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 हो गयी है. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि रांची में मिली संक्रमित महिला इटकी की रहनेवाली है, पर महाराष्ट्र से लौटी है और इस समय खेलगांव स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही है. वहीं उसका सैंपल लिया गया था, जिसमें पॉजिटिव पायी गयी. गढ़वा में मिला संक्रमित भी पुणे से लौटा है. वह गढ़वा के कांठी प्रखंड का रहनेवाला है. इस समय वह भी क्वारेंटाइन में है.

राज्य में कोरोना की स्थिति

जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ

  • रांची-102-2-82

  • बोकारो-10-01-09

  • हजारीबाग-23 00 03

  • धनबाद-05 00 02

  • गिरिडीह-10 00 01

  • कोडरमा-06 00 01

  • सिमडेगा-02 00 02

  • देवघर-04 00 02

  • गढ़वा-28 00 03

  • पलामू-15 00 03

  • जामताड़ा-02 00 00

  • गोड्डा-01 00 00

  • दुमका-02 00 00

  • पूर्वी सिंहभूम-04 00 00

  • लातेहार-1 00 00

  • चतरा-1 00 00

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola