बुंडू में BJP कार्यकर्ताओं से मिले ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, झारखंड सरकार से कर डाली ये मांग

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jan 2025 3:52 PM

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुंडू में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सूर्य मंदिर में मत्था टेका. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार से पेसा कानून लागू करने की मांग की.

विज्ञापन

रांची/तमाड़, शुभम हल्दार : ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करने वाले झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में तमाड़ विधानसभा के बुंडू प्रखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशलक्षेम जाना. बुंडू आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता रघुवर दास का बुंडू में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने बुंडू स्थित सूर्य मंदिर में मत्था टेका. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से पेसा कानून लागू करने की मांग की.

झारखंडवासियों की सेवा करने आया हूं : रघुवर दास

मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा की मैं सूर्यदेव से आशीर्वाद लेने आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा में वहां के लोगों की सेवा करने गया था. मैं खुश हूं कि अपने जन्मभूमि और कर्मभूमि झारखंडवासियों की सेवा करने के लिए फिर से आया हूं. इस पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना सूर्यदेव के आशीर्वाद और शक्ति के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं होता है.

झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सरकार से की जल्द से जल्द पेसा कानून लागू करने की मांग

रघुवर दास ने आगे कहा कि झारखंड की आदिवासी जनता ने 2019 में हेमंत सोरेन को इस उम्मीद के साथ सत्ता में लाया था कि वे पेसा कानून को लागू करेंगे और ग्राम सभा को मजबूती प्रदान करेंगे. बिना गांव का विकास हुए राज्य और देश का विकास नहीं हो सकता. लेकिन 5 वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी आज तक पेसा कानून लागू नहीं कर सके. जबकि नयी सरकार की गठन हुए तकरीबन दो माह बीत चुका है. मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे जल्द पेसा कानून लागू करें.

Also Read: फंस गई झारखंड की नीलम देवी, साइबर क्रिमिनल को बासमती देवी ने ऐसे किया फेल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola