रांची के मारवाड़ी कॉलेज में करम पर्व की धूम, करम गीत और मांदर की थाप पर झूमे शिक्षक-विद्यार्थी
रांची के मारवाड़ी कॉलेज में करम पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष समारोह आयोजित किया गया. करम गीत और मांदर की धुन पर शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ थिरके. इस आयोजन में जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली.
रांची. मारवाड़ी कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से सोमवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार समेत शिक्षक और विद्यार्थी करम गीत व मांदर की थाप पर झूमते नजर आये. समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में जनजातीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली.
करम कथा के साथ प्रकृति प्रेम का संदेश
कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष सह डीएसडब्ल्यू डॉ वृंदावन महतो ने करम कथा सुनायी. विभागाध्यक्ष डॉ खातिर हेमरोम ने आगंतुकों का स्वागत किया. मुंडारी, नागपुरी और कुड़ुख भाषा विभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम और जनजातीय परंपराओं को प्रदर्शित किया.
डॉ विष्णु पद महतो ने कुरमाली करम गीत प्रस्तुत किया, जबकि डॉ सुमंति तिर्की ने कुड़ुख करम गीत गाया. प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक गीत-संगीत के माध्यम से करम पर्व की सांस्कृतिक विशेषताओं को सामने रखा.
शिक्षक और विद्यार्थी हुए शामिल
कार्यक्रम का संचालन डॉ अशोक कुमार महतो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अवध बिहारी महतो ने किया. इस अवसर पर डॉ महेश्वर सारंगी, डॉ बहालेन होरो, संगीता तिग्गा, जुरा होरो, डॉ अमीत कुमार, डॉ राहुल कुमार, जयप्रकाश रजक, संतोष रजवार, शिवनंदन समेत अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए