हेसाग में पुरोहिताभिषेक संपन्न हुआ

Updated:
विज्ञापन

जीइएल चर्च के तीन कंडीदातों का पुरोहिताभिषेक संपन्न हुआ.

विज्ञापन

रांची. जीइएल चर्च के तीन कंडीदातों का पुरोहिताभिषेक संपन्न हुआ. इनमें कंडीदात आलोक मिंज का पुरोहिताभिषेक क्राइस्ट चर्च मेन रोड में हुआ. शेष दो कंडीदातों का पुरोहिताभिषेक कल्याणपुर हेसाग में संपन्न हुआ. क्राइस्ट चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह बिशप सीमांत तिर्की ने संपन्न कराया. बिशप सीमांत तिर्की ने कहा कि पुरोहित आदर का पद है और पुरोहित ईश्वर द्वारा चुने जाते हैं. उन्हें कलीसिया द्वारा बुलाहट मिलती है और एक पुरोहित का जीवन मंडली के लिए आदर्श का जीवन होता है. उन्होंने कहा कि पुरोहित के रूप में जो भी दायित्व मिले उसे पूरी सामर्थ्य के साथ करें. कल्याणपुर हेसाग में उत्तर पश्चिम डायसिस के कंडीदात रोशन आबदियाह बुढ़ और दानियल सांगा का पुरोहिताभिषेक हुआ. इस अवसर पर बिशप लोलस मिंज, बिशप मार्शेल केरकेट्टा और बिशप एम बिलुंग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola