ePaper

मातृभाषा को संरक्षित करें : सुदर्शन

Updated at : 22 Feb 2026 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
मातृभाषा को संरक्षित करें : सुदर्शन

कइली दई कुंड़ूख आवासीय विद्यालय का स्थापना दिवस मना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

प्रखंड के मनखा मुंडा स्थित कइली दई कुंड़ूख आवासीय विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने दीप जला कर किया. श्री भगत ने कहा कि कुड़ूख भाषा छोटानागपुर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में निवास करनेवाली उरांव जनजाति की अमृतभाषा है. यह केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक परंपराओं, लोक कथाओं, पारंपरिक नृत्य और ‘पड़हा’ व्यवस्था की आधारशिला है. कहा कि मातृभाषा के बिना समाज की पहचान अधूरी हो जाती है. इसलिए कुंड़ूख भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है. सभी लोग अपनी मातृभाषा को संरक्षित करने में सहयोग करें. विद्यालय के संचालक पंकज उरांव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की स्थापना के उद्देश्य व अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जुगेश उरांव, कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, तुलसी उरांव, रशीद मीर, आलोक कुमार, बंधना उरांव, पीटर तिर्की, राशिद मिरदाहा, अशोक साहू, फूलदेव उरांव, शिवा धान, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे.

कइली दई कुंड़ूख आवासीय विद्यालय का स्थापना दिवस मना

बेड़ो, दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन करते लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत व अन्य.B

विज्ञापन
KEDAR MAHTO BERO

लेखक के बारे में

By KEDAR MAHTO BERO

KEDAR MAHTO BERO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola