झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने प्रकाश उत्सव पर रांची में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा, की ये कामना

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 27 Nov 2023 5:20 PM

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचे और वहां आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव में सम्मिलित हुए. मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में सोमवार को आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस क्रम में उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकाश पर्व कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है. इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं. यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. आज का दिन पवित्र दिन है. आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है, परंतु आज का दिन हमसभी के लिए काफी विशेष दिन है

गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचे और वहां आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Also Read: VIDEO: गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर सीएम हेमंत सोरेन ने की झारखंडवासियों की खुशहाली की कामना

आज का दिन काफी पवित्र है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है. आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है. वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है, परंतु आज का दिन हमसभी के लिए काफी विशेष दिन है क्योंकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.

Also Read: झारखंड: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के पलामू आगमन को लेकर DC ने SDO का आदेश किया रद्द, दिया ये निर्देश

सेतु निर्माण का शिलान्यास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है. इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं. यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वार्ड संख्या-23/24 के अंतर्गत कडरू एवं हिंदपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने पाकुड़वासियों को दी 153 करोड़ से अधिक की सौगात, इस अभियान को बताया गेम चेंजर

मौके पर ये थे मौजूद

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, बटर सिंह, अमरजीत सिंह, जयदीप चड्ढा, ऋषि छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Also Read: VIDEO: संतालियों के महान धर्मस्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब, माथा टेककर धन्य हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola