ePaper

झारखंड के इन पांच जिलों में सबसे अधिक गरीबी, नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इन चीजों को बनाया गया आधार

Updated at : 28 Jul 2021 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के इन पांच जिलों में सबसे अधिक गरीबी, नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इन चीजों को बनाया गया आधार

वहीं, आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा गरीबी झारखंड और बिहार में होने का उल्लेख किया है. इस मामले में झारखंड की स्थिति बिहार से तुलनात्मक रूप में थोड़ी बेहतर है.

विज्ञापन

NiTI Aayog Poverty Index Jharkhand रांची : झारखंड के पांच जिलों में सर्वाधिक गरीबी है. इनमें चतरा, दुमका, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम और पाकुड़ शामिल हैं. राज्य में सबसे कम गरीबी पूर्वी सिंहभूम में है. इस मामले में रांची दूसरे नंबर पर है. राज्य के विभिन्न जिलों में गरीबी की स्थिति का आकलन करने के बाद नीति आयोग ने रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें इसका उल्लेख किया गया है.

वहीं, आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा गरीबी झारखंड और बिहार में होने का उल्लेख किया है. इस मामले में झारखंड की स्थिति बिहार से तुलनात्मक रूप में थोड़ी बेहतर है.

बहुआयामी गरीबी सूचकांक को बनाया आधार :

नीति आयोग ने राज्य में गरीबी की स्थिति का आकलन करने के लिए बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पोवर्टी इंडेक्स-एमपीआइ) को आधार बनाया है. इसके तहत किसी परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ ही उसके स्वास्थ्य, शिक्षा और रहन-सहन के स्तर को आधार बनाया जाता है.

आयोग ने इस आधार पर झारखंड का आकलन करने के बाद यह नतीजा निकाला है कि यहां गरीबी की तीव्रता 43.95 प्रतिशत है. आयोग की रिपोर्ट में चतरा, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, दुमका और पाकुड़ में सबसे ज्यादा गरीबी होने का उल्लेख किया है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकुड़ में सबसे ज्यादा 66.2 प्रतिशत गरीबी है.

पश्चिम सिंहभूम में 61.7,साहिबगंज में 60, दुमका में 58.7 और चतरा में 58.4 प्रतिशत गरीबी होने का उल्लेख किया है. सबसे कम गरीबी पूर्वी सिंहभूम में है. इस जिले में 25.8 प्रतिशत गरीबी है. राजधानी रांची इस मामले में दूसरे नंबर पर है, इस जिले में 29.3 प्रतिशत गरीबी है.

जिला गरीबी

पूर्वी सिंहभूम 25.8%

रांची 29.3%

रामगढ़ 32.1%

धनबाद 32.8%

बोकारो 33.5%

जिला गरीबी

कोडरमा 38.0%

हजारीबाग 39.3%

सरायकेला 44.1%

गुमला 48.5%

जिला गरीबी

पलामू 48.7%

देवघर 49.1%

लोहरदगा 51.9

खूंटी 55.0%

गिरिडीह 55.0%

सिमडेगा 55.3%

लातेहार 56.1%

जामताड़ा 56.6%

गढ़वा 57.8%

गोड्डा 58.1%

जिला गरीबी

चतरा 58.4%

दुमका 58.7%

साहिबगंज 60.0%

पश्चिम सिंहभूम 61.7%

पाकुड़ 66.2%

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola