पुलिस ने 10 आरोपियों को भेजा जेल
Updated at : 04 Feb 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चोरी व जमीन विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
कांके.
थाना क्षेत्र में चोरी व जमीन विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने सोमवार की रात सभी आरोपियों के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. वहीं पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम जेल भेजा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चोरी मामले में हुसीर निवासी सलीम अंसारी पिता साहिजान अंसारी व मोकिम अंसारी पिता मुर्सलीम अंसारी को जेल भेजा गया. वहीं जमीन विवाद मामले में गढ़ हुसीर निवासी मोजिब अंसारी उर्फ मोजिया, सैयद अंसारी व तैयब अंसारी तीनों के पिता क्यामुद्दीन अंसारी, मुर्शीद अंसारी, वाजीद अंसारी उर्फ उसैद अंसारी दोनों के पिता मनान अंसारी, इजाज अंसारी पिता शेख रोजीद, अब्दुल मल्ल्कि पिता इनायत अंसारी को जेल भेजा गया. वहीं अन्य एक जमीन विवाद में मारपीट मामले में बड़गाई निवासी राज साहू उर्फ राजनंदन साहू पिता दशरथ साहू को जेल भेजा गया.फोटो, गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते थाना प्रभारी व अन्य.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




