PLFI का एरिया कमांडर आलोक यादव अरेस्ट, 50 हजार रुपये नहीं देने पर कारोबारी को जान मारने की दी थी धमकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2023 6:05 AM

विज्ञापन

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रांची की चान्हो पुलिस ने पीएलएफआई एरिया कमांडर आलोक यादव को गिरफ्तार किया और उसके पास से नक्सली पर्चा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड की रांची पुलिस को आज रविवार को बड़ी सफलता मिली है. चान्हो थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )के एरिया कमांडर आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार किया है. वह मलू रूप से लातेहार के बालूमाथ का निवासी है. रांची में बुढ़मू के मुर्गी गांव में रहता है. इसने ईंट भट्ठा संचालक संजय कुमार गुप्ता से 50 हजार रुपये लेवी की मांग की थी, नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी थी. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी.

रांची में ही रहता है नक्सली आलोक यादव

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रांची की चान्हो पुलिस ने पीएलएफआई एरिया कमांडर आलोक यादव को गिरफ्तार किया और उसके पास से नक्सली पर्चा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है. नक्सली आलोक लातेहार का निवासी है, लेकिन रांची में ही रहता है.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था इतना आपत्तिजनक कि ग्रामीणों को बताने में आती थी शर्म

50 हजार मांगी थी लेवी

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि 14 अप्रैल को ईंट भट्ठा संचालक संजय कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत की थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर के नाम पर फोन कर पचास हजार की लेवी मांगी जा रही है. पैसे नहीं देने पर जान से मारने और ईट भट्ठा को उड़ाने की धमकी दी गयी है. गिरफ्तार किये गये उग्रवादी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

Also Read: झारखंड: बोकारो एयरपोर्ट उड़ान के लिए है कितना तैयार? ये है लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola