पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड में फादिलमर्चा के निकट शनिवार को पिकअप वैन के धक्के से बाइक पर सवार युवक समाउल अंसारी (18) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मांडर.

बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड में फादिलमर्चा के निकट शनिवार को पिकअप वैन के धक्के से बाइक पर सवार युवक समाउल अंसारी (18) की मौत हो गयी. जबकि उसका साथी रोहित तिग्गा (18) गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक मांडर के कानीजाड़ी गांव के निवासी हैं. हादसा सुबह करीब सात बजे की है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक गांव से बाइक में रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने चान्हो जा रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में फादिलमर्चा के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप वैन जेएच 01 एफसी-9072 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही समाउल अंसारी पिता जुल्फान अंसारी की मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक रोहित तिग्गा पिता क्रिस्टोफर तिग्गा की हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों के अनुसार दुर्घटना में मृत युवक समाउल अंसारी चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. पुलिस ने बाइक को धक्का मारने के बाद फरार हो गये पिकअप वैन को पकड़ लिया है.

मांडर 1, मृत युवक समाउल अंसारी का फाइल फोटो.B

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola