झारखंड चैंबर चुनाव : मतदान को लेकर व्यवसायियों में उत्साह, दोपहर 1 बजे तक 701 मतदाताओं ने डाला वोट
चुनाव में जुटे हुए लोग
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआई) के चुनाव में मतदान प्रक्रिया जारी है. रविवार को मारवाड़ी भवन में व्यवसायियों में खासा उत्साह देखा गया, जहां दोपहर 1 बजे तक 701 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में गहमागहमी के बीच मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 701 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. चुनाव में कुल 4214 मतदाता मतदान करेंगे.
सुबह से लगी कतार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. चुनाव मैदान में उतरी तीनों टीमों के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं. प्रत्याशी एक-एक मतदाता से मिलकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं. चुनाव को लेकर व्यवसायियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी. इसके बाद मतों की गणना की जाएगी, देर रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- गुमला में लंबित वारंटों पर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- HEC में मेडिकल सुविधा पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 3 लाख की सीमा बढ़ाने की मांग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए