रिम्स में पीजी छात्रा की हालत नाजुक, जांच टीम सक्रिय

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिम्स के क्रिटिकल आइसीयू में भर्ती पीजी छात्रा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. छात्रा को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची. रिम्स के क्रिटिकल आइसीयू में भर्ती पीजी छात्रा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. छात्रा को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार पहले से स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि डॉक्टरों की टीम छात्रा को बचाने में लगी हुई है. शनिवार को मेडिसिन के विभागाध्यक्ष सहित कई डॉक्टरों ने छात्रा को देखा. इधर, रिम्स प्रबंधन द्वारा गठित टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है. टीम ने घटना के दिन और उस वक्त मौजूद सहपाठियों से लिखित जानकारी देने को कहा है. इसके बाद टीम कैंटीन संचालक को भी बुलाकर पूरी जानकारी ली जायेगी. कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की जायेगी. यहां बता दें कि गुरुवार रात 11 बजे कैंटीन से चाय मंगाकर पीने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आयी थी. इसके बाद से छात्रा क्रिटिकल केयर में गंभीर अवस्था में भर्ती है.

रिम्स में कैंटीन संचालन अब निविदा से, कमेटी की रहेगी निगाह

रांची. रिम्स परिसर में कैंटीन का संचालन चयनित एजेंसी ही कर पायेंगी. इसके लिए प्रबंधन द्वारा निविदा के माध्यम से संचालकों का चयन किया जायेगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. वहीं, कैंटीन संचालकों का रिम्स से करार किया जायेगा, जिसका पालन करना होगा. कैंटीन पर नजर रखने के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा, जो समय-समय पर औचक निरीक्षण करेगी. इधर, वर्तमान में कैंटीन का संचालन पूर्व के अधिकारियों से अनुमति लेकर संचालित की जा रही थी. ऑर्थोपेडिक वार्ड के पास और पेइंग बिल्डिंग में संचालित कैंटीन को प्रबंधन ने नोटिस भी जारी किया था. यह बताया गया था कि निविदा की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. एजेंसी का चयन करते ही किसी भी समय कैंटीन को खाली करना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola