Ranchi News : जेबीवीएनएल के स्मार्ट मीटर कैंप में पहले ही दिन एक हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज

Updated:
विज्ञापन

जेबीवीएनएल बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर संबंधी परेशानियों को दर्ज कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर संबंधी परेशानियों को दर्ज कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है. इसका मकसद स्मार्ट मीटर से बिलिंग की प्रक्रिया को ज्यादा सटीक और सरल बनाना है. सोमवार को आपूर्ति अंचल रांची के सभी डिवीजन में कैंप आयोजित किया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं ने समस्याओं को मौके पर जाकर दर्ज कराया. इसमें मोबाइल नंबर अपडेशन, नाम सुधार, पता में सुधार, बिल संबंधी सुधार और स्मार्ट मीटर लगाये जाने से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं. सबसे ज्यादा कोकर में 414 लोगों ने आवेदन दिया.

बिजली निगम शिकायतों को दूर करने के लिए प्रयासरत

महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली निगम उपभोक्ताओं की सभी तरह की शिकायतों को दूर करने के लिए प्रयासरत है. इसी के तहत शहर के 17 स्थानों पर 26 से 28 अगस्त तक विशेष कैंप लगाया जा रहा है. अगर किसी उपभोक्ता के बिजली बिल में सुधार की आवश्यकता है, तो प्राथमिकता के आधार पर उसमें सुधार किया जाएगा. वैसे उपभोक्ता जिनका पुराना मीटर अभी भी चल रहा है, वे स्मार्ट मीटर से उसे रिप्लेस करा लें. अगर उपभोक्ता का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो वे इसके लिए जेबीवीएनएल के कंप्लेन नंबर 0651-2710002 या 1912 पर फोन कर लिंक करा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola