रांची के जैन मंदिरों में क्षमा दिवस पर आत्मशुद्धि का संदेश, कहा- क्षमा आत्मबल का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन

श्री श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में पर्युषण पर्व | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के जैन मंदिरों में पर्युषण महापर्व के दौरान क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया. दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज ने धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आत्मबल को जागृत करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

रांची. पर्युषण महापर्व के अष्टम दिवस मंगलवार को शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश दिया गया. दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज की ओर से धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और सामूहिक सांवत्सरिक प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दिगंबर जैन भवन में क्षमा को बताया आत्मबल का प्रतीक

हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन भवन में श्री साधुमार्गी जैन संघ रांची की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्वाध्यायी पुष्पा ओसवाल ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कहा है, "क्षमा वीरस्य भूषणम्", अर्थात क्षमा वीरों का आभूषण है. उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति सच्चे अर्थों में क्षमा कर सकता है, जिसमें अपने क्रोध, अहंकार और प्रतिशोध की भावना पर विजय पाने का साहस हो. क्षमा दुर्बलता नहीं, बल्कि आत्मबल और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है.

इस अवसर पर अंतकृद्दशांग सूत्र के वाचन का समापन हुआ. स्वाध्यायी पुष्पा ओसवाल ने चंदनबाला के जीवन का प्रेरणादायक प्रसंग भी सुनाया. संध्याकाल में सामूहिक सांवत्सरिक प्रतिक्रमण हुआ. 16 सितंबर को जैन भवन में सुबह 10 बजे से स्वाध्यायी जी का विदाई समारोह और क्षमावाणी कार्यक्रम होगा. तेरापंथ युवक परिषद की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा.

श्वेतांबर जैन मंदिर में क्षमापना के महत्व पर प्रवचन

डोरंडा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में सुबह साढ़े सात बजे स्नात्र पूजा हुई. मुंबई से आये साधर्मी धैर्य पीयूष भाई और तीर्थ धर्मवीर शाह ने प्रवचन किया. उन्होंने जैन धर्म में क्षमापना के महत्व और भगवान महावीर के आदर्शों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि क्षमा मन, वचन और कर्म से करनी चाहिए.

पर्युषण के अंतिम दिन समाज के लोगों ने कर्मों की निर्जरा के लिए दिनभर धार्मिक अनुष्ठान किये और उपवास रखा. शाम 3:30 बजे से सामूहिक सांवत्सरिक प्रतिक्रमण हुआ. मंदिर में 20 सितंबर को सकल जैन श्वेतांबर समाज का क्षमापना कार्यक्रम होगा. इस दिन सुबह 8:30 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी.

दिगंबर जैन भवन के कार्यक्रम में छोटे लाल चौरड़िया, केसर देवी पींचा, मूलचंद सुराणा, हुक्मीचंद चोरड़िया, विकास सुराणा, विनोद बेंगानी, माणिक बोथरा और सुमित बैंगानी आदि मौजूद थे. वहीं, श्वेतांबर जैन मंदिर के कार्यक्रम में संपतलाल रामपुरिया, अनिल कोठारी, बालवीर जैन, पुष्पा सेठिया, मनीष सेठिया, राकेश कोठारी, ज्योति रामपुरिया, सरोज सेठिया, विनय नाहटा और संयम बोथरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola