बच्चा चोरी की कोशिश के बाद माता-पिता की बढ़ी चिंता, पुलिस सक्रिय
Published by : JITENDRA RANA Updated At : 11 Feb 2026 7:24 PM
बच्ची की चोरी के प्रयास की घटना ने कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को झकझोर कर दिया है.
पिपरवार. थाना क्षेत्र के 122 कॉलोनी में मंगलवार को एक दो साल बच्ची की चोरी के प्रयास की घटना ने कोयलांचल व आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को झकझोर कर दिया है. माता-पिता अपनी संतान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गये हैं. घटना के बाद अभिभावक अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने व ले जाने आ रहे हैं. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा है. हर घर में छोटे बच्चों को मुरकुटआ वाली कहानी सुनायी जा रही है, कैसे बच्चा चोर अकेला बच्चा पा कर उसे बोरी में बंद कर ले जाते हैं. वहीं, इस घटना के बाद से अनजान व विक्षिप्त लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है. पूर्व की कई घटनाएं गवाह है कि कैसे बच्चा चोर की आशंका में लोग निर्दोष लोग आक्रोशित भीड़ के चक्कर में पड़ जाते हैं. इधर, घटना के बाद पिपरवार पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस संबंध में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि बच्ची को बचाने वाली महिला के समक्ष आठ-10 संदिग्ध लोगों की परेड करायी गयी है. लेकिन अभी तक महिला ने किसी की पहचान नहीं की है. इसके अलावा पुलिस के पास और भी तंत्र हैं. इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन अपराधी जरूर पकड़े जायेंगे. उन्होंने लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की. ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह तीन बच्चा चोरों ने दो वर्ष की एक बच्ची का अपहरण करने का प्रयास किया था. लेकिन वहां शौच के लिए गयी एक महिला की नजर उन पर पड़ गयी. महिला द्वारा शोर मचाने पर बच्चा चोर बच्ची को छोड़ कर भाग गये थे.
टंडवा थाना पुलिस ने करायी आठ-दस संदिग्धों की टीआई परेड
स्कूलों में बढ़ गयी है सतर्कता, बच्चों के साथ आ रहे अभिभावक
पिपरवार पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में सक्रिय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










