Jharkhand News: ED खंगाल रहा रिम्स में पंकज मिश्रा का फुटेज, अफसरों से बातचीत का मामला हुआ था उजागर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Oct 2022 10:48 AM

विज्ञापन

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती पंकज मिश्रा का सीसीटीवी फुटेज इडी की टेक्निकल टीम खुद खंगाल रही है. इडी की टेक्निकल टीम को रिम्स से फुटेज निकालने इसलिए जाना पड़ा

विज्ञापन

रांची : ईडी रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा का सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है. गौरतलब है कि बीते दिनों ये जानकारी ये सामने आयी थी कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पंकज मिश्रा ने कई अफसरों से संपर्क किया था. जिसके बाद से ईडी की टीम मामले लगातार छानबीन कर रही है. टीम को रिम्स से फुटेज निकालने इसलिए जाना पड़ा, क्योंकि रिम्स की टेक्निकल टीम एक महीना का फुटेज ही उपलब्ध करा पा रही थी. इसके बाद इडी की टेक्निकल टीम मंगलवार को रिम्स पहुंची और सीसीटीवी के सर्वर रूम का अवलोकन किया.

रिम्स की टेक्निकल टीम के सहयोग से चिह्नित स्पॉट का फुटेज खोजा गया. टीम इस प्रयास में है कि पंकज मिश्रा जब से रिम्स में भर्ती हैं, तबसे फुटेज उपलब्ध हो जाये. सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों में रिम्स के सीसीटीवी सर्वर से पंकज मिश्रा के फुटेज को निकालने में इडी की टीम को सफलता मिल जायेगी.

अफसरों से बातचीत का मामला हुआ था उजागर

रिम्स में भर्ती रहने के दौरान पंकज मिश्रा के कई अफसरों से बातचीत करने का मामला सामने आया है. इडी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई लोगों से पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में रिम्स में भर्ती रहने के दौरान का फुटेज एकत्र किया जा रहा है. सूत्रों की मानें, तो इडी ने दोबारा पंकज मिश्रा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

यहां बता दें कि तीन महीना से पंकज मिश्रा रिम्स में भर्ती हैं, क्योंकि इडी की पूछताछ के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी. उसके बाद उनको रिम्स लाया गया था. पैंक्रियाज की समस्या के बाद रिम्स मेडिकल बोर्ड और स्टेट मेडिकल बोर्ड ने पंकज को एम्स रेफर किया था. हालांकि एम्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पंकज मिश्रा का इलाज रिम्स में ही किया जाये.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola