डाक मेले सह शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

भारतीय डाक के सौजन्य से बुकबुका डाकघर शाखा ने डाक मेला सह शिविर का आयोजन किया

विज्ञापन

खलारी. भारतीय डाक के सौजन्य से बुकबुका डाकघर शाखा ने डाक मेला सह शिविर का आयोजन किया. अध्यक्षता लातेहार जिले के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक सौरव कुमार ने की. बुकबुका के डाकपाल प्रताप रंजन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खोलना व मर्चेन्ट यूपीआइ क्यूआर कोड देना है. बताया कि इसके साथ-साथ डाकघर से संबंधित अन्य जानकारी तथा बचत खाता, रैकरिंग खाता, फिक्स डिपोजिट, आइडी, एसएसए, पीपीएफ खाता, बीमा पॉलिसी सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी ले सकते हैं. बताया कि अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर भी जा सकते हैं. शिविर में दर्जनों महिला-पुरुषों व दस वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों ने अपना खाता खुलवाया. डाक मेला को सफल बनाने में राजकुमार सिंह, प्रवीण पाहन, ओमप्रकाश गुप्ता, नारायण लोहरा, श्रवण कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola