Ranchi News : प्याज का भाव पांच से 10 रुपये किलो तक गिरा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi News : प्याज की कीमत में पांच से 10 रुपये किलो तक की गिरावट आयी है.

विज्ञापन

रांची. प्याज की कीमत में पांच से 10 रुपये किलो तक की गिरावट आयी है. पंडरा स्थित थोक मंडी में नया प्याज 35 से 48 व पुराना प्याज 45 से 54 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं खुदरा में नया प्याज 55 व पुराना प्याज 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. पिछले दिनों पंडरा थोक मंडी में प्याज 58 से 60 रुपये किलो की दर से बिका था. प्याज के थोक विक्रेता ने कहा कि आवक में बढ़ोतरी होने के कारण दाम में गिरावट आयी है. अगले 10 दिनों के अंदर अौर 10 रुपये किलो तक दाम गिर सकता है.

20 से 22 ट्रक प्याज का आवक रहा

सोमवार को बाजार में 20 से 22 ट्रक प्याज का आवक रहा. जबकि पिछले सप्ताह आठ से 10 ट्रक प्याज आ रहा था. वहीं 25 से 30 ट्रक आलू का आवक रहा. सादा आलू 20 से 25 व लाल आलू 26 से 28 रुपये किलो की दर से बिका. बाजार में प्याज अलवर, नासिक, मध्यप्रदेश व कर्नाटक से आ रहा है. वहीं आलू बंगाल व उत्तरप्रदेश से आ रहा है. आलू व्यवसायी ने कहा कि नये आलू की कीमत में गिरावट आ गयी है. यह आलू 35 से 40 रुपये किलो की दर से बिक रहा है.

हरी सब्जियों के भाव भी 10 रुपये तक गिरे

हरी सब्जियों के दाम में भी पांच से 10 रुपये किलो तक की गिरावट आयी है. 12 नवंबर को जो फूलगोभी 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है. वह 45 से 50 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. वहीं फरसबीन, टमाटर, मूली, बैंगन, भिंडी, करेला, सहित अन्य सब्जियां भी सस्ती हुई हैं. डेली मार्केट में सब्जी बेचने वाले किसान तीरथनाथ ठाकुर ने कहा कि मौसम में सुधार हुआ है अब सब्जी के दाम में अौर गिरावट आयेगी. बाहर से भी सब्जियों की आवक में तेजी आयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola