One Nation One Election के लिए गठित JPC में झारखंड के ये दो नेता शामिल, सरकार इसे लागू करने पीछे दी रही ये तर्क
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Dec 2024 11:24 PM
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और पलामू सांसद बीडी राम
One Nation One Election: वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी में सुखदेव भगत और बीडी राम भी शामिल हैं. इस कमेटी में कुल 31 सदस्यों को जगह दी गयी है.
रांची : वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जेपीसी का गठन किया गया. इसका चेयरमैन बीजेपी सांसद पीपी चौधरी को बनाया गया है. जेपीसी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी कई नेताओं को शामिल किया गया है. इसमें झारखंड के भी दो नेता शामिल हैं. लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और पलामू सांसद बीडी राम इसके सदस्य हैं. कमेटी में 31 सदस्यों को जगह दी गयी है.
जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य
जेपीसी में लोकसभा के 21 सदस्य हैं, जबकि राज्यसभा के कुल 10 सदस्य हैं. ये कमेटी अगले संसदीय सत्र पहले अपनी रिपोर्ट सौंप देगी. दरअसल ये कमेटी लोगों के मन में उठ रही आशंकाओं को दूर करने और चुनावी सुधार पर आम सहमति बनाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभायेगी. सरकार का वन नेश वन इलेक्शन को लागू करने का पीछे का तर्क ये है कि एक साथ चुनाव कराने से शासन सुचारू से चलेगा और लागत कम होगी. दूसरी तरफ विपक्षी दलों का कहना है कि इस विधेयक के पारित होने से संघीय ढांचे पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.
Also Read: One Nation One Election: व्हिप के बावजूद लोकसभा में BJP के 20 सांसद गायब, पार्टी ने भेजा नोटिस
वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पारित होना चुनौती
वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक को दोनों सदनों से पारित कराना बड़ी चुनौती है. इसकी वजह है कि सरकार को इसे पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत हासिल करना होगा. लोकसभा में तो सरकार के पास बहुमत है. लेकिन राज्यसभा में सरकार को इसे पारित करने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना होगा. क्योंकि सत्ताधारी गठबंधन के पास इसके लिए पर्याप्त आंकड़ा नहीं है. हालांकि बीजेपी दूसरों दलों को ये समझाने में लगी हुई है कि बार बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होता है.
Also Read: Parliament : ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल को लोकसभा ने स्वीकारा, पक्ष में 269 वोट पड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










