One Nation One Election: व्हिप के बावजूद लोकसभा में BJP के 20 सांसद गायब, पार्टी ने भेजा नोटिस

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2024 8:44 PM

विज्ञापन

arjun ram meghwal

One Nation One Election: लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया. इस दौरान 20 बीजेपी सांसद अनुपस्थित रहे. जिसपर पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

One Nation One Election: बीजेपी ने लोकसभा में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले लगभग 20 सांसदों को नोटिस जारी किया है. पार्टी ने सभी अनुपस्थित सांसदों से जवाब मांगा है.

बीजेपी ने एक दिन पहले जारी किया था व्हिप

लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पेश किए जाने को लेकर सोमवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था. पार्टी ने सभी सांसदों से पूरे दिन सदन में उपस्थित रहने का आदेश दिया था. हालांकि व्हिप के बावजूद 20 से अधिक बीजेपी सांसद वोटिंग के दौरान मौजूद नहीं थे.

वन नेशन वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश

वन नेशन वन इलेक्शन को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में पेश कर दिया. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में विधेयक को पेश किया. जिसके पक्ष में कुल 269 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में केवल 198 वोट ही पड़े थे.

Also Read: लोकसभा में पेश हुआ One Nation One Election बिल, चुनाव सुधार में होगी क्रांति, ये हैं चुनौतियां

विपक्षी सांसदों ने बिल का किया विरोध

वन नेशन वन इलेक्शन बिल का कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “सरकार यह तर्क दे रही है कि चुनाव के आयोजन में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं और वो पैसों को बचाने की कोशिश कर रही है. ये भारत के पूरे संघीय ढांचे को खत्म करना चाहते हैं. हमने आज इस गैर संवैधानिक बिल का विरोध किया है.” वहीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, “वन नेशन-वन इलेक्शन संविधान विरोधी है. अगर किसी राज्य में चुनी हुई सरकार अपने कार्यकाल को पूरा करने से 6 महीनें पहले गिर जाती है तो इस बिल के अनुसार वहां केवल 6 महीने के लिए चुनाव होगा और 6 महीनें बाद फिर वो सरकार गिर जाएगी जिसके बाद चुनाव करवाया जाएगा. यह पैसा बर्बाद करने वाला कार्य है. यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल को खत्म करने की ओर एक और कदम है.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola