सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बेड़ो-लोहरदगा पथ पर रतनटोली गांव के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 6.30 बजे स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

बेड़ो.

थाना क्षेत्र में बेड़ो-लोहरदगा पथ पर रतनटोली गांव के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 6.30 बजे स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में स्कूटी सवार की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बेड़ो घाघरा निवासी 73 वर्षीय रामनंदन महथा (73) के रूप में हुई. वह चट्टी से अपने घर घाघरा लौट रहे थे. जबकि बाइक सवार दंपती की पहचान डोरंडा पीपरटोली गांव निवासी रोहित भगत (18) पिता सुदामा भगत व ज्योति कुमारी के रूप में की गयी. इधर घायल ज्योति ने बताया कि वे लोग अपने घर डोरंडा पिपरटोली जा रहे थे तभी हादसा हो गया. घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो लाया गया. जहां चिकित्सक ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रोहित भगत को रिम्स रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola