ePaper

खड़िया टानाभगत की स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे अधिकारी, रांची डीसी छवि रंजन बोले-रिम्स में करायेंगे बेहतर इलाज

Updated at : 21 Nov 2021 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
खड़िया टानाभगत की स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे अधिकारी, रांची डीसी छवि रंजन बोले-रिम्स में करायेंगे बेहतर इलाज

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अगर खड़िया टानाभगत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया जाएगा. इस संबंध में बेड़ो के बीडीओ और सीओ समेत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर आज रविवार को रांची जिला टाना भगत संघ के अध्यक्ष खड़िया टानाभगत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जांच की गयी और दवाइयां दी गयीं. बेड़ो के बीडीओ व सीओ मेडिकल टीम के साथ खड़िया टानाभगत के घर पहुंचे और स्वास्थ्य जांच की. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर रिम्स में इनका इलाज कराया जायेगा.

रांची डीसी छवि रंजन के निर्देश पर बेड़ो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार एवं अंचलाधिकारी (सीओ) सुमन्त टिर्की रांची जिला टानाभगत संघ के अध्यक्ष खड़िया टानाभगत के घर मेडिकल टीम के साथ पहुंचे. खड़िया टानाभगत और उनकी पत्नी का इलाज करवाया गया और उन्हें दवाइयां दी गयीं. इस मौके पर उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध करायी गयी.

Also Read: 150 घंटे की रिमांड खत्म,कड़ी सुरक्षा में नक्सली नेता प्रशांत बोस समेत 5 नक्सलियों का कराया जा रहा मेडिकल टेस्ट

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अगर खड़िया टानाभगत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया जाएगा. इस संबंध में बेड़ो के बीडीओ और सीओ समेत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया है.

Also Read: Swachh Survekshan Awards 2021 : स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर पुरस्कृत, थ्री स्टार रेटिंग से भी सम्मानित

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola