जातीय जनगणना में OBC कॉलम की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च, जिलों से जुटेंगे समाज के लोग

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के मार्च की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जातीय जनगणना में ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या दर्ज करने के लिए अलग ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग ने ओबीसी अधिकार मार्च निकाला है. इस मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से ओबीसी समाज के लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

रांची. जातीय जनगणना में ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या दर्ज करने के लिए अलग ओबीसी कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग बुधवार को ओबीसी अधिकार मार्च निकालेगा. मार्च सुबह 11 बजे बापू वाटिका से शुरू होकर राजभवन तक जायेगा.

विज्ञापन

जिलों से जुटेंगे ओबीसी समाज के लोग

ओबीसी विभाग के अध्यक्ष निशांत जसवाल ने कहा कि मार्च में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में अलग कॉलम नहीं होने से ओबीसी समाज की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आंकड़े सामने नहीं आ सकेंगे.

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज अपने अधिकार की मांग कर रहा है. शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं में भागीदारी के लिए आबादी से जुड़े वास्तविक आंकड़े जरूरी हैं.

भाजपा पर लगाया राजनीति करने का आरोप

निशांत जसवाल ने भाजपा पर ओबीसी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकार और प्रतिनिधित्व देने की बात आने पर भाजपा चुप्पी साध लेती है. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की आबादी और उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के वास्तविक आंकड़े सामने आने से ही नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से तैयार की जा सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola