अब नशे के सौदागर भी कर रहे जंगी एप का इस्तेमाल

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

झारखंड में उग्रवादियों व अपराधियों के साथ ही नशे के सौदागर भी जंगी एप का इस्तेमाल एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए कर रहे हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. झारखंड में उग्रवादियों व अपराधियों के साथ ही नशे के सौदागर भी जंगी एप का इस्तेमाल एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए कर रहे हैं. यह जानकारी सोमवार को सीआइडी एडीजी अनुराग गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए अपराधी और उग्रवादी इसी एप के माध्यम से एक-दूसरे से बात करते हैं. श्री गुप्ता ने कहा कि पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप भी इसी एप का प्रयोग करता था. पुलिस के पास इस एप का इस्तेमाल करनेवाले लोगों को भी पकड़ने का तरीका है. गिरफ्तार पीएलएफआइ उग्रवादी सूरज महतो भी इसी एप का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगता था. एडीजी श्री गुप्ता ने कहा कि अब नशे के सौदागर भी इस एप के माध्यम से कारोबार कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीआइडी और जानकारी जुटा रही है. इसके लिए साइबर एक्सपर्ट का भी सहयोग लिया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola