रसोई गैस के लिए हुई मारामारी : कंपनी ने कहा - परेशान न हों, गैस मिलती रहेगी
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 12:22 AM
एजेंसी के संचालक ने अपील की है कि गैस सिलेंडर की पहले की तरह ही होम डिलीवरी होती रहेगी. अपने घरों में ही रहें. पैनिक न हों.
रांची : खाद्य सामग्रियों के साथ-साथ अब रसोई गैस के लिए मारामारी शुरू हो गई है. मंगलवार सुबह से ही लोग गैस के लिए एजेंसी के शोरूम और गोदाम की ओर दौड़ने लगे. हाल यह था कि एक-दूसरे को देख कर भी लोग एक-एक कर एजेंसी में पहुंचने लगे. अधिकांश एजेंसियों में गैस के लिए लंबी लाइन लगी रही.
बांधगाड़ी स्थित अदिति इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार को रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. एजेंसी के संचालक ने अपील की है कि गैस सिलेंडर की पहले की तरह ही होम डिलीवरी होती रहेगी. अपने घरों में ही रहें. पैनिक न हों.
अधिकांश इलाकों में हालत यही थी : शहर के अधिकांश इलाकों में हालत यही थी. गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी. एक तरफ कोरोना वायरस से अलग परेशानी है, लॉक डाउन के बाद भी गैस के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटी हुई थी.
घर पर होम डिलीवरी होगी : इंडेन के मुख्य प्रबंधक हरीश दीपक ने कहा कि लोग गैस के लिए परेशान ना हों, अन्य दिनों की तरह ही लोगों के घरों पर होम डिलीवरी की जायेगी. यदि इसके बाद भी किसी को गैस मिलने में दिक्कत है, तो लोग गैस एजेंसी या कंपनी के नंबर पर बात कर सकते हैं. उनको प्राथमिकता के आधार पर गैस पहुंचाया जायेगा. गैस की कोई किल्लत नहीं है.
होम डिलीवरी सुनिश्चित करें गैस एजेंसियां : श्री दीपक ने कहा कि ग्राहकों को गैस के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए गैस एजेंसियां होम डिलीवरी सुनिश्चित करें. किसी भी हालत में गोदाम से गैस की डिलीवरी नहीं देनी है. यदि फिर भी कोई एजेंसी ऐसा करती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. भारत गैस के टेरेटरी मैनेजर रजत बंसल ने कहा कि बुधवार से आपूर्ति सामान्य हो जायेगी.
इंडेन ने नया नंबर जारी किया
गैस को लेकर हो रही परेशानियों को देखते हुए इंडेन ने नया मोबाइल नंबर जारी किया है. ग्राहक 9852334036 या 0651-2212790 पर भी कॉल कर सकते हैं. भारत गैस के ग्राहक को कोई परेशानी है, तो वह कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002333555 या 1800224344 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










