कुएं में डूबने से नौ साल के बच्चे की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के पतरातू गांव स्थित लिटिल एंजल गार्डन स्कूल के एक छात्र अमनदीप कुमार की शुक्रवार को कुएं में डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
चान्हो.
थाना क्षेत्र के पतरातू गांव स्थित लिटिल एंजल गार्डन स्कूल के एक छात्र अमनदीप कुमार की शुक्रवार को कुएं में डूबने से मौत हो गयी. वह गांव के ही रवि महतो का पुत्र था. घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है. बताया जा रहा है अमनदीप कुमार अन्य दिनों की तरह नौ बजे से पहले ही स्कूल पहुंच गया था. क्लास शुरू नहीं हुआ था. कुछ बच्चे कैंपस के अंदर खेल रहे थे. जबकि अमनदीप कुमार कैंपस के बाहर खेल रहा था. खेलने के क्रम में ही वह स्कूल कैंपस के पीछे स्थित कच्चे कुएं के निकट चला गया और फिसल कर कुएं में गिर गया. उसे कुएं में गिरता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया. जिसे सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अमनदीप दो भाइयों में छोटा था. वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन