रॉकमैंस को हरा जैप सीए बना विजेता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रॉकमैंस को हरा जैप सीए बना विजेता

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची रॉकमैंस को हरा कर जैप क्रिकेट अकादमी ने नेक्सजेन अंडर-14 डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. हरमू ग्राउंड पर खेले गये फाइनल में रॉकमैंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 86 रन बनाये. रॉकमैंस की ओर से आकाश सिंह ने 23 रन की पारी खेली. जैप सीए के रंजीत बड़ाईक ने तीन, जबकि यश राज सिंह ने एक विकेट लिया. जवाब में जैप सीए ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जैप सीए की ओर से शिवांक झा ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. यश राज सिंह ने 15 रन का योगदान किया. रॉकमैंस की ओर से सौरव कुमार ने तीन व शिवम तिवारी ने एक विकेट लिया. शिवांक झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. समापन समारोह में जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय, आइएएस कुमार सूरज, आइएएस अमित कुमार, विनय सिंह, संजय पांडे, सौरभ तिवारी, बबलू पांडे, रंजन डिक्रूज, मधुकांत पाठक, सुनील सिंह, आरडीसीए सेक्रेटरी शैलेंद्र कुमार, विनय कर्ण, सुरेश कुमार, मोनू सिंह और सुशांत मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola