होलिका और बिनीता ने रांची का नाम किया रोशन, यंग शेफ कंपीटिशन में सिल्वर जीतकर नेशनल फाइनल में पहुंचीं
आईटीआई कौशल कॉलेज | Prabhat Khabar Network
रांची की आइटीआइ छात्राएं होलिका कुमारी और बिनीता कुमारी ने आंच नेशनल यंग शेफ कंपीटिशन 2.0 के ईस्ट जोन राउंड में रजत पदक जीता है. इस जीत के साथ, उन्होंने जनवरी 2027 में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है.
रांची. आइटीआइ कौशल कॉलेज, रांची की छात्रा होलिका कुमारी और बिनीता कुमारी ने आंच नेशनल यंग शेफ कंपीटिशन 2.0 के ईस्ट जोन राउंड में रजत पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आइएफसीए और इआइसीए के सहयोग से किया था.
राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालीफाई
ईस्ट जोन राउंड में शानदार प्रदर्शन के साथ दोनों छात्राओं ने जनवरी 2027 में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ आइटीआइ कौशल कॉलेज के सीनियर फैकल्टी और शेफ अतुल मेहता ने मार्गदर्शक के रूप में हिस्सा लिया.
व्यावहारिक प्रशिक्षण का परिणाम : डॉ एसके सिंह
छात्राओं की इस उपलब्धि पर असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ एसके सिंह ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया जा रहा व्यावहारिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए