पेसा अधिनियम पर रांची में 24 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

पेसा अधिनियम

National workshop on PESA Act: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को पेसा अधिनियम पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत अन्य मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

National workshop on PESA Act on December 24 in Ranchi| रांची-पंचायती राज मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड की राजधानी रांची में पेसा अधिनियम पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. झारखंड के पंचायती राज विभाग की ओर से 24 दिसंबर को कार्यशाला आयोजित की जा रही है. इसका उद्देश्य पेसा अधिनियम को लेकर लोगों को जागरूक करना है और सरकारों द्वारा इस दिशा में की गयी पहल से उन्हें अवगत कराना है. इस राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पंचायती राज मंत्रालय के सीनियर अफसर समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेसा अधिनियम पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन


झारखंड का पंचायती राज विभाग पेसा अधिनियम (पंचायत का अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम 1996) को लेकर आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 24 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है. रांची के होटल रेडिसन ब्लू में इस कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन के साथ होगा.

रांची की खबरें यहां पढ़ें

देश के ‘पेसा’ राज्यों में 24 दिसंबर को कार्यशाला का निर्देश


पंचायती राज मंत्रालय ने 10 ‘पेसा’ राज्यों झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना को ‘पेसा’ अधिनियम लागू होने की वर्षगांठ पर 24 दिसंबर को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम और क्षमता निर्माण गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में की गयी पहल को लेकर जागरूक करना है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह कार्यशाला में रहेंगी उपस्थित


झारखंड की पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज, पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर, झारखंड के पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव समेत अन्य उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन इस दिन जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola