ePaper

National Voters Day 2025: झारखंड के राज्यपाल ने बेहतर कार्य करनेवाले इन अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

Updated at : 25 Jan 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर कार्य करनेवाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

बेहतर कार्य करनेवाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

National Voters Day 2025: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करनेवाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

National Voters Day 2025: रांची-राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करनेवाले विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधिकारियों, सह निर्वाचन पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया. उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ भी सम्मानित किए गए. वरिष्ठ मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले युवा मतदाताओं को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि यह दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प और नागरिक जिम्मेदारियों का प्रतीक है. प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल उसका संवैधानिक अधिकार है, बल्कि परम कर्तव्य है. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के 75 वर्षों के सफल संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

प्रलोभनों से ऊपर उठकर करें मतदान


राज्यपाल ने इस अवसर पर झारखंड की जनता से आग्रह किया कि वे सदैव जाति, धर्म, भाषा या प्रलोभनों से ऊपर उठकर मतदान करें. पूरे विवेक के साथ मतदान करें. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों को बताता है. इस वर्ष के ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रेरक और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने झारखंड के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में दें योगदान


राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जनता की जागरूकता और भागीदारी पर निर्भर करती है. उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल साधनों और अभियान चलाने वाले सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी नागरिकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया.

ये किए गए सम्मानित


सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए साकेत कुमार सिंह (पुलिस महानिरीक्षक, CAPF, Jharkhand Sector), अमोल बी होमकर (पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह-नोडल पुलिस पदाधिकारी), माइकल राज (पुलिस महानिरीक्षक), अनूप बिरथरे (पुलिस महानिरीक्षक), इन्द्रजीत महथा (पुलिस उपमहानिरीक्षक), धनंजय कुमार सिंह (पुलिस उपमहानिरीक्षक), रिष्मा रमेशन (पुलिस अधीक्षक, पलामू) एवं मिथिलेश कुमार (उपसमादेष्टा, CRPF) को सम्मानित किया गया. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए Enforcement Agencies के पदाधिकारी अमीत कुमार (वाणिज्य कर आयुक्त) एवं अश्विनी कुमार सिन्हा (पुलिस उपमहानिरीक्षक) सम्मानित किए गए.

इन्हें मिला सम्मान


त्रुटिरहित एवं सफल चुनाव के लिए कुलदीप चौधरी (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम), मेघा भारद्वाज (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, कोडरमा) एवं कर्ण सत्यार्थी (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गुमला), लोकसभा चुनाव-2024 में Social Media के कार्यों तथा विधानसभा चुनाव में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए संजय कुमार (निर्वाची पदाधिकारी, गढ़वा), SVEEP के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी मनीष कुमार (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पाकुड़) एवं सुलोचना मीणा (तत्कालीन स्वीप नोडल पदाधिकारी, हजारीबाग, सम्प्रति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, डालटनगंज) को सम्मानित किया गया.

राज्यपाल ने इन्हें भी किया सम्मानित


त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार के लिए सन्नी राज (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, सिमरिया), अनन्त कुमार (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, जामताड़ा) एवं जयंती देवगम (निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी, सिसई), त्रुटिरहित एवं सफल संचालन एवं मतदाता सूची में सुधार के लिए धीरज कुमार ठाकुर (उप निर्वाचन पदाधिकारी, लोहरदगा), मां देवप्रिया (उप-निर्वाचन पदाधिकारी, हजारीबाग) एवं विवेक कुमार सुमन (उपनिर्वाचन पदाधिकारी, रांची), त्रुटिरहित एवं सफल संचालन के लिए प्रशिक्षक के रूप में एसएलएमटी महेन्द्र कुमार (उपसचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग) एवं मृत्युंजय कुमार (कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम) को सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड को चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola