महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर एनएचएम का फोकस, पॉश-आइसीसी में डॉ पुष्पा नोडल अधिकारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के नामकुम में एनएचएम द्वारा जेंडर आधारित हिंसा और कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन

रांची. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा, सम्मान और जेंडर संवेदनशीलता को लेकर शुक्रवार को आइपीएच सभागार, नामकुम में कार्यशाला आयोजित की जायेगी. इसमें एनएचएम के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों की भागीदारी अनिवार्य की गयी है.

विज्ञापन

कार्यस्थल पर सुरक्षा और सम्मान पर होगी चर्चा

कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और जेंडर आधारित हिंसा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जायेगी. इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर जेंडर संवेदनशीलता को बढ़ावा देना और महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

पॉश-आइसीसी का किया गया पुनर्गठन

इधर, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए एनएचएम मुख्यालय में गठित आंतरिक शिकायत समिति (पॉश-आइसीसी) का पुनर्गठन किया गया है. अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि डॉ पुष्पा को समिति का नोडल अधिकारी बनाया गया है.

समिति में राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अनिमा समेत विभिन्न पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा यूनिसेफ और आइसीआरडब्ल्यू के प्रतिनिधि भी समिति का हिस्सा होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola