VIDEO: मुड़मा मेले में दिखा झारखंड की आदिवासी परंपरा व समृद्ध संस्कृति का अद्भुत नजारा
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 31 Oct 2023 8:27 PM

रांची के मांडर प्रखंड में लगा दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा मेला मंगलवार को संपन्न हो गया. 30 व 31 अक्टूबर को लगने वाले इस मेले में खेल तमाशे, बिजली चालित झूले, मौत का कुआं, झूला, जादू के खेल व पारंपरिक वाद्य यंत्र, अस्त्र शस्त्र, शृंगार प्रसाधन, खाने-पीने के स्टॉल व खिलौने की सैकड़ों दुकानें सजी थीं.
रांची के मांडर प्रखंड में लगा दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा मेला मंगलवार को संपन्न हो गया. 30 व 31 अक्टूबर को लगने वाले इस मुड़मा जतरा में खेल तमाशे, बिजली चालित झूले, मौत का कुआं, झूला, जादू के खेल व पारंपरिक वाद्य यंत्र, अस्त्र शस्त्र, शृंगार प्रसाधन, खाने-पीने के स्टॉल व खिलौने की सैकड़ों दुकानें सजी थीं. इसमें आदिवासी परंपरा व समृद्ध संस्कृति का अद्भुत नजारा दिखा. कई राज्यों के अलावा नेपाल से भी लोग इसमें शामिल हुए. जतरा में शामिल होने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर व्यापक इंतजाम किए गए थे. मेला स्थल पर शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के अलावा पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जतरा के हर कोने पर नजर रखने के लिए 15 वॉच टावर बनाये गये थे. खास स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. यहां ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही थी. दो दिवसीय मुड़मा जतरा के दौरान यातायत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन की ओर से एनएच 75 पर वाहनों का रूट डाइवर्ट कर दिया गया था. उद्घाटन समारोह में जहां झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे, वहीं समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए