नगर निगम ने तय नहीं किया ई-रिक्शा का रूट

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

राजधानी में ई-रिक्शा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. ई-रिक्शा के कारण हर रोड में जाम लग रहा है़ ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम भी ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में ई-रिक्शा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. ई-रिक्शा के कारण हर रोड में जाम लग रहा है़ ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम भी ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है. रोक के बावजूद ई-रिक्शा मेेन रोड में धड़ल्ले से चल रहे है़ं दो साल पहले निगम ने उनके लिए रूट तय किया था. सभी ई-रिक्शा चालकों को रूट के अनुसार ही परिचालन करने को कहा गया था. लेकिन वह व्यवस्था भी टांय-टांय फिस्स हो गयी. वर्तमान में 6000 से अधिक ई-रिक्शा शहर में चलते हैं. हर रोड में ई-रिक्शा लोगों के लिए आंतक बन गया है. इनके कारण कई बार दुर्घटना होती है, क्योंकि सवारी मिलते ही वह रोड के बीच में ही अचानक वाहन रोक देते हैं. इस कारण उसके पीछे चलने वाले वाहन चालक उसे बचाने या टकराने से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे है़ं ट्रैफिक पुलिस भी उनके सामने विवश नजर आती है. ई-रिक्शा चालकों ने तो अब विभिन्न गली के मोड़ पर भी स्टैंड बना लिया है. बाइलेन में ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण लोग हमेशा जाम से परेशान रहते है़ं मेन रोड सहित अधिकतर रोड में ई-रिक्शा वालों का कब्जा है. चडरी व दुर्गा बाड़ी के पीछे स्टेट लाइब्ररी रोड में तो इनका पूरी तरह कब्जा है. ई-रिक्शा चालकों ने वहां स्टैंड बना दिया है. वहां से मुख्य रूप से ई-रिक्शा वाले रातू रोड, कचहरी, कांके रोड के लिए सवारी बैठाते है़ं राजधानी में कांटाटोली, रातू रोड, सिरमटोली से मेकन तक तीन फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है. इन सड़कों पर जाम होने के कारण लोग वैकल्पिक रोड के रूप में बाइलेन का प्रयोग करते हैं, लेकिन बाइलेन पर भी ई-रिक्शा वालों ने कब्जा कर रखा है. ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने कहा है कि ई-रिक्शा व बिना परमिट के ऑटो चलानेवालों के खिलाफ इस सप्ताह अभियान चलाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola