ePaper

रांची और जमशेदपुर आये थे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, झारखंड के नेताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 10 Oct 2022 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
रांची और जमशेदपुर आये थे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, झारखंड के नेताओं ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Jharkhand Connection: 1987-88 में मुलायम सिंह यादव रांची (Mulayam Singh Yadav in Ranchi) आये थे. धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम में देवी लाल, लालू प्रसाद यादव, राम विलास पासवान, सुबोध कांत सहाय सरीखे दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे. इस दौर में कांग्रेस विरोधी अभियान उफान पर था.

विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Jharkhand Connection: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) वर्तमान में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री हैं. बन्ना गुप्ता जब सपा में थे, उस वक्त मुलायम सिंह यादव जमशेदपुर (Mulayam Singh Yadav in Jamshedpur) पहुंचे थे. मुलायम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. बैठक वर्ष 2003 में हुई थी. उसी दौरान नेताजी ने घोषणा की थी कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अब राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी को ऐसे किया याद

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे राजनीतिक अभिभावक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरे संघर्षशील राजनीतिक जीवन में एक अभिभावक की भूमिका में मुझे संरक्षण दिया था, नेताजी आप सदैव स्मृति में मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे.’

रांची के धुर्वा में भी आये थे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

इससे पहले वर्ष 1987-88 में मुलायम सिंह यादव रांची (Mulayam Singh Yadav in Ranchi) आये थे. धुर्वा में आयोजित कार्यक्रम में देवी लाल, लालू प्रसाद यादव, राम विलास पासवान, सुबोध कांत सहाय सरीखे दिग्गज नेता भी शामिल हुए थे. इस दौर में कांग्रेस विरोधी अभियान उफान पर था. विपक्ष की मोर्चाबंदी करने के उद्देश्य से ये सभी नेता देश भर में घूम-घूमकर कांग्रेस विरोधी माहौल बना रहे थे. इसी क्रम में मुलायम सिंह यादव समेत उपरोक्त सभी नेताओं का रांची आना हुआ था. उस वक्त रांची बिहार का हिस्सा था.

Also Read: Mulayam Singh Yadav Net Worth: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गये मुलायम सिंह यादव

मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

राजनीति में नेताजी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का सोमवार (10 अक्टूबर 2022) को निधन हो गया. उन्होंने हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

रिपोर्ट- आनंद मोहन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola