ePaper

झारखंड में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, रांची डीसी ने सभी बीडीओ को दिया ये निर्देश

Updated at : 12 Oct 2023 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, रांची डीसी ने सभी बीडीओ को दिया ये निर्देश

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बीडीओ को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर निर्देश दिए हैं. खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि 1 नवंबर से पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराने को कहा गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया जाएगा. पंचायत, प्रखंड, जिला, जोनल एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. पंचायत एवं प्रखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं. खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि 1 नवंबर से पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कराने को कहा गया है. इसके तहत कुल पांच स्तर पर खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 के तहत इस वर्ष कुल 05 स्तर (पंचायत, प्रखंड, जिला, जोनल, एवं राज्य ) पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

खेल कैलेंडर के अनुसार कराएं खेल प्रतियोगिताएं

झारखंड के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अन्तर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के तहत पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा रांची जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को खेल कैलेंडर 2023-24 के अनुसार निर्धारित तिथि के अनुरूप पंचायत स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता, 2023-24 का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: झारखंड: पेट्रोल में डीजल की मिलावट! पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा, संचालक ने दी ये सफाई

9 दिसंबर तक उपलब्ध कराएं सूची

पंचायत स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय (दोनों स्तर) प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ्स, वीडियो क्लिप्स एवं सभी प्रखण्ड स्तरीय विजेता (पुरुष/महिला) टीमों की योग्यता प्रमाण-पत्र (Eligibility Form) को अपने स्तर से सत्यापित करते हुए टीमों की सूची रांची जिला खेल पदाधिकारी को 9 दिसंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

Also Read: मानसून की विदाई से पहले क्या झारखंड में होगी झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा से पहले कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पांच स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 के तहत इस वर्ष कुल 05 स्तर (पंचायत, प्रखंड, जिला, जोनल, एवं राज्य ) पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 01 नवंबर से 18 नवंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताएं 28 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

जिला स्तर की प्रतियोगिता 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

जोनल स्तर पर (रांची, रामगढ़, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा) में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जाएंगी.

राज्य स्तर पर 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी.

Also Read: झारखंड: ED ने फिर लिखी चिट्ठी, 10 मामलों में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा की गयी कार्रवाई की मांगी जानकारी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola