ePaper

मॉनसून की आहट से सुकून, रिमझिम फुहारों से भीगी रांची, नीचे आया पारा

Updated at : 20 Jun 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून की आहट से सुकून, रिमझिम फुहारों से भीगी रांची, नीचे आया पारा

गर्मी से झुलस रहे झारखंड में मॉनसून का काउंटडाउन शुरू हो गया है. बुधवार दोपहर बाद और देर शाम रांची में हुई रिमझिम बारिश लोगों के लिए सुकून लेकर आयी है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में संताल के रास्ते मॉनसून झारखंड में दाखिल हो सकता है.

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता,(रांची). गर्मी से झुलस रहे झारखंड में मॉनसून का काउंटडाउन शुरू हो गया है. बुधवार दोपहर बाद और देर शाम रांची में हुई रिमझिम बारिश लोगों के लिए सुकून लेकर आयी है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में संताल के रास्ते मॉनसून झारखंड में दाखिल हो सकता है. इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ के साथ 20 जून को कोल्हान और संताल परगना वाले हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में मॉनसून के प्रवेश के संकेत मिलने लगे हैं. कई हिस्सों में बादल छा गये हैं और प्री मॉनसून बारिश शुरू हो गयी है. इससे राज्य के आधे से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. इधर, बादलों के छाने और बारिश शुरू होने से बुधवार को राजधानी का तापमान 37 डिग्री सेसि दर्ज किया गया.

42 डिग्री सेसि रहा पलामू का पारा :

बुधवार को पलामू और गढ़वा में लू की स्थिति रही. वहां का तापमान 42 डिग्री सेसि के आसपास दर्ज किया गया. जमशेदपुर के अलावा बोकारो, गोड्डा और सरायकेला का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. शेष जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा. पिछले 24 घंटे में लातेहार में 24 मिमी, जबकि खूंटी में करीब 14 मिमी के आसपास बारिश हुई. धनबाद में करीब 65 मिमी की बारिश दर्ज की गयी है. 25 जून तक राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

राज्य में सात से 11.30 बजे तक चलेंगे स्कूल :

राज्य में गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में बुधवार को पत्र जारी कर दिया. पत्र में कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए सभी कोटि के विद्यालय कक्षा केजी से 12वीं तक सुबह सात से 11.30 बजे तक चलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola