जनहित के काम में देरी नहीं, तमाड़ में विधायक विकास मुंडा ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक करते हुये. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. उन्होंने पात्र लाभुकों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

तमाड़. विधायक सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति के अध्यक्ष विकास कुमार मुंडा ने शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में विभागीय कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

विधायक ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए पात्र लाभुकों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ काम करने को कहा. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola