छह योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज में कुल छह योजनाओं का शिलान्यास किया गया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में कुल छह योजनाओं का शिलान्यास किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित कांके कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के गम्स (सरकारी स्कूल) दुल्ली अम्बाटांड़ में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो क्लास रूम, शौचालय, बाउंड्रीवॉल, किचेन शेड का विधिवत शिलान्यास किया. इसी क्रम में लपरा पंचायत के गम्स लपरा में सीसीएल के सीएसआर योजना से स्वीकृत डीप बोरिंग, हैंड वाश यूनिट, गर्ल्स टॉयलेट, डायनिंग शेड, लपरा महुआटांड़ स्थित विद्यालय में डीप बोरिंग, गम्स भुइंया टोली हेसालौंग में डायनिंग शेड, हेसालौंग स्कूल में डीप बोरिंग, गम्स कोलपारा में डाइनिंग शेड अन्य सहित कुल छह योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक ने कहा कि किसी भी विद्यालय में शिलान्यास किये गये योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और किसी भी निर्माण कार्य पर लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिये. इस अवसर पर खलारी प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, भोला यादव, बीरेंद्र यादव, रवींद्र यादव, मिंटू सिंह, बिक्की सिंह, जावेद अंसारी, विजय मुंडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola