Ranchi Crime News : : घर से निकलने के बाद नाबालिग लापता, अपहरण का मामला दर्ज
Ranchi Crime News : धनबाद के शंकर नगर बरमसिया निवासी 16 वर्षीया नाबालिग अरगोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हो गयी है.
रांची. धनबाद के शंकर नगर बरमसिया निवासी 16 वर्षीया नाबालिग अरगोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हो गयी है. मामले में नाबालिग के अपहरण को लेकर उसके पिता ने अरगोड़ा थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें अपहरण का आरोप अमित प्रधान नामक युवक पर है. नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अरगोड़ा चौक के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली एक युवती से हुई थी. नाबालिग सात सितंबर को सहेली के घर जाने के नाम पर निकली थी. उसने कहा था कि वह सहेली के घर में ही रात में रुकेगी. लेकिन दूसरे दिन नाबालिग छात्रा के पिता को पता चला कि उनकी बेटी अपनी सहेली के घर पर नहीं है.
पहले से शादीशुदा है आरोपी
इधर, काफी खोजबीन के बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि नाबालिग की सहेली का भाई अमित प्रधान नाबालिग को पैसे का प्रलोभन देकर अगवा कर कहीं ले गया है. शिकायतकर्ता को आशंका है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. शिकायतकर्ता के अनुसार अमित प्रधान पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए