CUJ के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 29 सितंबर तक जमा करें 3885 रुपये मेस फी, नहीं तो हॉस्टल भी हो सकता है रद्द

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के छात्रों को मेस फी जमा करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. 29 सितंबर तक 3885 रुपये जमा न करने पर 1 अक्टूबर से मेस की सुविधा बंद कर दी जाएगी.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में मेस फी को लेकर विवि प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. पिछले दिनों विद्यार्थियों के बीच मेस को लेकर उठे विवाद और समझौते के बाद प्रशासन ने मेस शुल्क जमा करने को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

विवि प्रशासन के अनुसार पीजी-पीएचडी हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को 29 सितंबर 2026 तक मेस फी जमा करनी होगी. निर्धारित समय तक शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले विद्यार्थियों को एक अक्तूबर से मेस में खाना नहीं दिया जायेगा. इसके साथ ही संबंधित विद्यार्थियों का हॉस्टल रूम/अलॉटमेंट भी रद्द किया जा सकता है.

सितंबर की मेस फी 3885 रुपये

प्रशासन के निर्देश के अनुसार सितंबर माह के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 3885 रुपये मेस फी के रूप में जमा करना है. विद्यार्थियों को तय समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान करने को कहा गया है, ताकि मेस की सुविधा निर्बाध रूप से जारी रह सके.

पिछले दिनों मेस व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच विवाद सामने आया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था. अब विवि प्रशासन ने मेस शुल्क के भुगतान को लेकर समय सीमा तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola