रांची एयरपोर्ट पर अब इमरजेंसी इलाज की सुविधा मिलेगी, संजय सेठ ने किया मेडिकल रूम का उद्घाटन

संजय सेठ उद्घाटन करते हुए (फोटो : @SethSanjayMP)
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक मेडिकल रूम शुरू किया गया है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसका उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिलेगी.
Ranchi Airport Medical Room : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में अत्याधुनिक मेडिकल रूम की शुरुआत की गयी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया. इस मेडिकल रूम के माध्यम से यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सहायता तथा अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
एयरपोर्ट पर 24×7 आपात चिकित्सा सुविधा
इसके साथ ही टर्मिनल भवन के बाहर वेंटिलेटर और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से लैस अत्याधुनिक एंबुलेंस भी तैनात की गयी है, जो प्रतिदिन सुबह सात बजे से लेकर अंतिम उड़ान के प्रस्थान तक उपलब्ध रहेगी. उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है. ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को नयी मजबूती देगी.
">📍 रांची
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) July 9, 2026
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को एक नई मजबूती मिली है। आज भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा स्थापित मेडिकल रूम का शुभारंभ करने का अवसर मिला।
अब यात्रा के दौरान किसी भी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने या किसी आपात स्थिति में तत्काल प्राथमिक… pic.twitter.com/u65AuA0Ht0
यात्रियों को तुरंत मिलेगा बेहतर इलाज
वहीं, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आबिद तौकीर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. एयरपोर्ट पर शुरू की गयी यह सुविधा जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करेगी.
जमीन मिलते ही एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार : संजय सेठ
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रकारों से कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में सबसे बड़ी बाधा जमीन का उपलब्ध नहीं होना है. इसके लिए राज्य सरकार गंभीर नहीं है. अगर एयरपोर्ट को जमीन मिल जाती है, तो कैट टू लाइटिंग, रनवे विस्तार, पार्किंग के लिए अधिक जगह उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग के चेकिंग एरिया का विस्तार किया जा रहा है, जो दिसंबर तक पूरा हो जायेगा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में कमी पर श्री सेठ ने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट के कारण यह अस्थायी तौर पर किया गया है. विमानन कंपनी नये विमानों की खरीद कर रही है. आनेवाले दिनों में और अधिक विमान रांची से उड़ान भरेंगे.
ये भी पढ़ें: झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत
ये भी पढ़ें: चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










