MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, रिम्स में जनरल कैटेगरी का क्लोजिंग स्कोर पहुंचा 595
रांची का रिम्स संस्थान
रांची से क्रांति दीप की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें रिम्स में जनरल कैटेगरी का क्लोजिंग स्कोर 595 अंक तक पहुंच गया है।
रांची से क्रांति दीप की रिपोर्ट
आपके शहर में
Jharkhand MBBS BDS Counselling: राज्य के सरकारी व गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में नामांकन के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत जेसीइसीइबी की ओर से पहले राउंड की काउंसेलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दिया गया है. छह सरकारी कॉलेजों के एमबीबीएस सीटों में भी नामांकन की प्रक्रिया होगी. डेंटल कॉलेजों में भी नामांकन की प्रक्रिया होगी. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में एमबीबीएस व बीडीएस के लिए चयनित कुल 912 स्टूडेंट्स की सूची जारी की गयी है.
रिम्स का क्लोजिंग स्कोर बढ़ा
चयनित अभ्यर्थी आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व नामांकन की प्रक्रिया में शामिल होंगे. इस साल पहले राउंड में रिम्स जनरल केटेगरी में 595 अंक तक को सीट मिली है. वहीं, इडब्ल्यूएस में 564, बीसी-1 में 584, बीसी-2 में 590 अंक, एससी में 473 व एसटी में 411 अंक तक को सीट मिली है. वहीं, पिछले साल पहले राउंड के काउंसेलिंग के बाद रिम्स जनरल केटेगरी में 555 अंक तक को सीट मिली थी. वहीं, इडब्लयूएस में 540, बीसी-1 में 547, बीसी-2 में 545, एससी में 452 व एसटी में 379 अंक तक को सीट मिली थी. पिछले साल की तुलना में पहले राउंड के बाद क्लोजिंग स्कोर में बढोतरी हुई है. जनरल केटेगरी के क्लोजिंग रैंक में पिछले साल की तुलना में 40 अंक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, इडब्लयूएस में 24, बीसी-1 में 37, एससी में 21 अंक व एसटी में 32 अंक का अंतर आया है.
रिम्स : पहले राउंड के बाद क्लोजिंग स्कोर
| कैटेगरी | वर्ष 2025 | वर्ष 2026 |
| जनरल | 555 | 595 |
| ईडब्ल्यूएस | 540 | 564 |
| बीसी-1 | 547 | 584 |
| बीसी-2 | 545 | 590 |
| एससी | 452 | 473 |
| एसटी | 379 | 411 |
नीट में मिले हैं अच्छे अंक, इसलिए बढ़ा स्कोर
मेडिकल काउंसिलिंग के एक्सपर्ट व बायोम संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि इस साल नीट यूजी में छात्रों को अच्छे अंक मिले हैं. इसके कारण क्लोजिंग स्कोर भी उपर आया है. हालांकि रिम्स में सीट खाली होंगे, उपर के रैंक वाले कई स्टूडेंट्स सेंट्रल काउंसिनिंग के माध्यम से देश के विभिन्न मेडिकल संस्थाना में नामांकन लेंगे. अभ्यर्थी अगले रांउड की काउंसिलिंग की तैयारी कों.
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: भाई की जिंदगी बचाने के लिए बहन ने दे दी अपनी एक किडनी, बोली- भाई से बढ़कर कुछ नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए